Showing posts with label Love Stories. Show all posts
Showing posts with label Love Stories. Show all posts

Friday, September 2, 2011

यहाँ होना, न होना है...!















जो ढूँढा तुमको...
तो पाया खुद को...
जो जाना तुम्हे...
तो जाना खुदको...!

जब देखा तुमको...
तब देखा, पहली बार...
जो अब देखता हूँ, बिन देखे...
तो दूर तक, बस एक भीड़ नज़र आती है...
और नज़र आते हैं, वो दोनों...
अलग से, फिर भी भीड़ में...!

यह जो तुम्हरा मेरा लगता है...
अब यह बढ़ता नहीं...
कहीं जाता भी नहीं...
बस भीतर-ही-भीतर...
घर करता जाता है....!

एक मधुर धुन सी लगती हो...
फिर जो कोई एक बात कहती हो...
तो साज़ भी अगर हो...
तो जैसे गुनाह हो...!

जाना था, और माना भी था...
की, समय कभी नहीं रुकता...
पर अब जाना....
कभी-कभी वोह भी है रुकता...
कभी-कभी वोह भी है झुकता ...!

लगता है बंधा-बंधा सा...
और कभी संकरा...
और कभी कच्चा ...
जब भी इन शब्दों के लपेट में...
तुमको कुछ भी कहता हूँ...

पर तुमसे कहूं, लगे की जैसे,
खुद से ही कहता हूँ,
इसिलीये बस कह देता हूँ...!

इसी दिए के बाती और लौ...
तुमसे ही रौशन...
तुमसे ही कारन...!

Monday, July 4, 2011

LN3.


तेरे साथ में,
क्या कहें हम,
बारिश से हो गए हैं,

की जब होती है...
तो बस वही होती है...
गर जो नहीं होती है...
तो भी एक आस होती है...!

तुम्हे ढूंढे,
की खुद को ढूंढे,
आलम ये है अब,
की आईने में भी,
तुझसे ही गुफ्तगू होती है...!

Friday, June 24, 2011

Every Night.



















Every night...
Night after night...
Getting sleep, became...
Finding sleep, and then...
Finally buying sleep.......!

Not long ago...
I used to find sleep...
No sooner I thought of it..!

But with time...
It became demanding...
I had to make efforts to find it...!

The first thing...
The very first thing...
That comes to my mind, before sleep...
Is the slideshow of the high-points of the day...
Unless, there is a one, which is too bad to avoid...!

If the flashes are beautiful...
I certainly do not mind reliving them...
With a few minor adjustments in the "time-space" set up...!

These first things...
Are never constant...
They certainly change...
Most certainly, every night...
And there have been occasional...
Guest appearances of tension and anxiety...!

But one thing...
Has never changed...!

The last thing...
The very last thing...
That comes to my mind, before sleep...
After which there is nothing, I can think of...
Its You...!!
Be there..!!

Sunday, April 10, 2011

निशब्द..!



















तुम संग चलूँ,
पर कुछ न कहूँ,
चलूँ कभी रेत पर,
चलूँ कभी पानी पर,
पर कुछ न कहूँ...!

उकेरें मिल कर,
किनारा, कभी नदी का..
किनारा कभी समंदर का..
मिल कर उकेरें,
तना, किसी पेड़ का..
तन, एक दुसरे का..

लिखे नाम कभी,
कभी रेत पर..
कभी पानी पर..
कभी हवाओं पर..
लिखे हर वोह बात,
जो कभी कही नहीं,
लिखे और पढ़े, मिल कर..
फिर हँसे, खुल कर...!

ले कर चलूँ, तुझे मैं साथ,
पर कुछ न कहूँ.

कुछ न कहूँ तब भी,
जब गुजरूँ उन छोटी, सजी दुकानों से,
रंगों से जड़ी हर दूकान,
सजाती तुझ पर जो मुस्कान,

चलूँ जब उन पग-डंडियों पर,
कुछ न कहूँ तब भी,
जो पूछे कुछ तू इशारों से,
तो बोलूं मैं निगाहों से,
कुछ कहूँ उन नज़रों से..!

चलूँ जो तेरे साथ,
बिन कुछ कहे,
तो तुम समझ जाओगे न....?

Monday, January 17, 2011

डोर















कुछ पीछे जा कर..
खूब ढूँढ कर..
अपने बचपन का..
कंकर और धागे का..
एक लंगड़ निकाला.

हौले से बाँध कर..
नीचे लटका कर..
बड़ी उम्मीदों से पेंग बढाई..
और उतने ही जतन से तुमसे जोड़ी.

न खीचों इस धागे को..
की खिचने से प्राण खिचते है..
मालूम न हो तुमको शायद..
ये है जो रेशम की डोर..
हम-तुम हैं जिसके छोर..
खींचती ज़रूर है..
पर खींचने के लिए होती नहीं.

हैं सुख तो इसमें ज़माने के..
पर खेलने की ये चीज़ नहीं..

है प्यास बड़ी इसमें..
पर प्यासा रखने का रिवाज़ नहीं..

गलत हो अगर तो कहना तुम..
जो हमे बस जोड़ना आया..
बंधने के बाद,
बढ़ना, पहले से नहीं सीखा..
न कभी इसका ख्याल किया.

क्यूंकि ,
हर पल, न सिर्फ साथ जीने की चाह थी..
बल्कि हर पल साथ बुनने की भी चाह थी..
साथ हो कर भी खुद-खुद क्या जीना..
साथ हो कर तो बस साथ ही जीना.

और किसी ने कहा भी,
की, एक दरिया है,
और डूब के जाना है.

Sunday, January 9, 2011

After You..














कुछ रह गया तेरा मेरे पास..
न हुआ किसी को इसका एहसास..

न मैंने माँगा..
न तुने दिया..
बस रह ही गया...!

तेरी आहटों से मेरी खामोशियाँ भरी..
आहटें जो रहती थी..
तेरे आने से पहले..
और तेरे जाने के बाद.

तुझे रूबरू रख कर..
जो दिए थे जलाये..
वोह जलते रहे, घटते रहे,
सुलगते रहे, पिघलते रहे..

तुम्हे लेकर एक जहाँ रचाया,
मौसम बुने, रंग भरे..

मुझे टोह कर जब जाती..
आह्ट तुम्हारी या याद तुम्हारी..
अजनबी कर जाती,
इस दुनिया को सारी.

और फिर जब तुम चले गए..
कुछ रह गया तेरा मेरे पास..
न हुआ किसी को इसका एहसास..!



Saturday, January 8, 2011

Dilemma















Its such a huge hustle-bustle around..
They all are on fire..
running all over,
here, there and every where.

Untill now they were so much at peace,
Pleasing every one around,
contributing so well,
to all these understandings and misunderstandings,
interpretations and misinterpretations.

But every since you came into being,
It changed all.
Never before they felt such a void.

I send them to you,
and they fail,
they fail and fail again,
they have started to question their existence,
none of them is sufficient, enough, it seems.
They even hesitate to approach you.

Often they try to unite, form a statement, a rather long,
But, yet again, they fail..
Oh..these poor words,
Oh..this you.

Sunday, December 19, 2010

Words Love






















Its a little dark here,
and its a little dark everywhere.

Its just you and I around.
and there is something for you.

I want to make words just for you.
Offer you words,
words which would,spread you on the bed,
words which would, run up your thighs,
words which would run down your neck,
and trigger a chill through your spine.

Words which would arch your back like a bridge,
and let the emotions engulf you, drape you,
Words which would bring all your emotions, to your mouth,
transform them into words, fill your cheeks, swell your cheeks,
but your lips shall not part, and they shall not be heard.

Words which would fill your eyes,
roll a tear down,
which would run down your cheeks,
and find salvation on your lips.

If those words could love you,
love you like no man could.

Saturday, December 11, 2010

फिर से...!
















हल्की सी लगती है..
हल्के से चलती है..
हल्के रंग की सलवार..
हल्के रंग के कमीज़..
और आँचल कुछ झीना सा.

धूप की सहेली वो..
धूप सा ही रंग..
करती सबको दंग.

आँखों में काजल..
काजल में रात..
रात में चाँद..
और रात में ही तारे..
जो चुपते और दिखते उन दो पलकों के सहारे..
रह-रह कर उठती यही दुआ..
शायद ही किसी ने हो उसको छुआ.

श्रृंगार करे कम जिसको..
हवा उठा कर चलती जिसको..
सीधी-सीधी लटें कुछ ऐसे गिरती उन आँखों पर..
की वोह कब देखे और कब करे नज़रंदाज़..
लगता नहीं बिलकुल भी अंदाज़..
हल्के झटके से ज़ुल्फ़ों को सीधा करना..
भी क्या खूब सीखा था उसने..

ऐसा न कभी सुना..
और न कभी देखा..
और जब देखा..
तो और देखने की चाह भी नहीं रही.

लहराते दुपट्टे को कलाई पर लिपटा देख..
बस अलग सा ही ख्याल आता था..i
वो आपस में बातें करती उंगलियाँ..
जाने किससे और क्या कहती.

शायद मेरी नींदों का एक खूबसूरत बहाना थी.

Sunday, May 9, 2010

खिल उठी लौ ....!!















जिधर जाये नज़र ...
उधर एक राह नज़र आती है ....
कैसे जानू मेरी कौन सी है ....

नज़र भी दूर तक नहीं जाती ...
जाने क्या चाहिए मुझे...
शायद एक भरोसे की दरकार है ...

उधर से बहती हवा ...
जो मेरी लौ के साथ अठखेलिया कर रही ...
उसे उँगलियों में लपेट कर साथ रखता हूँ ...

शायद कभी हवाओं के पट पर कुछ लिखा होगा ...
आज फिर वही पढने की कोशिश करता हूँ...

सोचता हूँ... जाने ऐसा क्या लिखा था...
जो आज समझ ही नहीं आता...

इस अंतर्द्वंद के मायने शायद समझ ही नहीं पाया ....
इस विचिलित मनं को शांत करता कैसे...

तभी नज़र पड़ी, हवा से इठलाती, लहराती लौ पर...
हाथों में लेकर, जब उँगलियों से उसे टटोला ...
तो समझ आया ...

इस लौ रुपी व्यथा को खंगालने से कुछ न मिलेगा ..
सार इसी में है की...

जैसे लौ का धर्म है राह दिखाना....
वैसे ही व्यथा की नियति है राह पे आगे बढ़ाना...!

Saturday, February 13, 2010

A day in the life of Love ..huh..!


















Whenever I come to think of Valentine’s Day, every year and ever since, it seems as if it is the most “emotionally felt” day.

It’s the day, for all who are in love or who think so, it’s also for those who are not in love and for those who want to be in love, also for the “moral police” and for the self claimed guardians of “culture”, it’s a day for journalists and reporters and for all those who watch……pretty heavily populated show with huge audience base, I would say.

Also it’s also a day of saying yes, or no, to say sorry or may be just simply s-a-y….something or just about anything.

It’s not only the celebrations that come to my mind, I tend to think of those temporal portable card carts replete with pictures of just one organ and in just one color. I also think of card shops enjoying best profits, florists running out of roses, venues for a romantic dinner over-booked or just about any other innovative form of manifestation of this intriguing chemical reaction in us...... Must be a tough time for all those who aren’t eligible to buy a card or a rose or do a booking. Nonetheless I am sure there must be a classified gentry who would still do the shopping without any intention of transaction………. “sensitive-optimistic-hoarders” ……….:)

It could well be a day of miracles, or a day of second chances, or even a day for the first timers, it could as well be a day of last chances. One could be surrounded with people today, one could be all by one’s self, or it might be just two of them.

It’s a day of all those whose love is reciprocated and those whose is not requited, yet. It’s a day of confessions, asking questions and seeking answers.

Eventually, the nature of sketch lines on ones face would be determined by the amount of faith one has shown in others intelligence and comprehension, the less one has better it is, because its this faith in others ability which saves so many love stories from coming to being, bilaterally, of course. Else they are literally aborted and the pain is duly inflicted.